शान्ति भंग के जुर्म में एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार

*प्रेस नोट सं0-*
*थाना कोतवाली गंगनहर*
*दिनांक- 22.10.2023*
*शान्ति भंग के जुर्म में एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार*
=========================
कल दिनांक- 21.10.23 को कांस्टेबल 820 अजयवीर सिंह मय हमराह होमगार्ड निशांत के साथ रवाना शुदा देखरेख क्षेत्र, शांति व्यवस्था, रोकथाम जुर्म जरायम चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन में अंदर इलाका थाना हाजा क्षेत्र में रवाना थे। पुलिस कर्मचारी गणों को सूचना प्राप्त हुई की सरस्वती विहार काली मंदिर सुनहरा के पास आमदा फसाद हो रहा है सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां पर अमन प्रताप सिंह अपनी पत्नी के साथ आमदा फसाद होकर परेशान कर रहा था मौके पर पुलिस टीम द्वारा अमन प्रताप सिंह उपरोक्त को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया परन्तु नही माना और उत्तेजित होकर आमदा फसाद करने लगा।
मौके पर शान्ति भंग होने के अंदेशे से अन्य कोई चारा न देख अभियुक्त अमन प्रताप सिंह उपरोक्त को अन्तर्गत 151/107/116(3) सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार किया गया। यदि अभि0 को गिरफ्तार नही किया जाता तो अवश्य कोई संज्ञेय अपराध कारित कर देता। अभि0 को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
*नाम पता अभि0 –*
1- अमन प्रताप सिंह पुत्र मनवीर सिंह निवासी मकान नंबर 252 सरस्वती विहार काली मंदिर के पास सुनहरा रोड कोतवाली गंग नहर जनपद हरिद्वार उम्र 30 वर्ष।
*पुलिस टीमः-*
1- कांस्टेबल 820 अजय वीर
2- होमगार्ड निशांत