न्यायालय के आदेशानुसार 02 वारण्टीयो को गंगनहर पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार

*प्रेस नोट*
*कोतवाली गंगनहर पुलिस*
*दिनांक* *22/11/2023*
————————————————–
*मा0 न्यायालय के आदेशानुसार 02 वारण्टीयो को गंगनहर पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार*
—————————————————-
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार द्वारा मा0 न्यायालय द्वारा जारी आदेशिकाओं को शतप्रतिशत तामिल करने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक महोदय द्वारा टीम गठित की गई। जिसमें थाना हाजा से उप निरीक्षक अशोक सिरसवाल हेड कांस्टेबल अशोक तिवारी हेड कांस्टेबल लखपत के रवाना सुधा थाना क्षेत्र में देखरेख शांति व्यवस्था चेकिंग संदिग्ध/ व्यक्ति NBW तामील में रवाना थे। दिनांक 22/11 2023 को अभियुक्त राजेंद्र पुत्र रहतू हरिजन निवासी ग्राम ढन्डेरी ख्वाजापुर कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार अभियुक्त अतर सिंह पुत्र कान्हा सिंह निवासी उपरोक्त के मस्कनो पर दबिश दी गई अभियुक्त गण घर पर मौजूद मिले अभियुक्त गणों को कारण गिरफ्तारी बताकर गिरफ्तार किया गया अभियुक्त गणो को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
*नाम पता अभियुक्त*
1- राजेंद्र पुत्र रहतू हरिजन निवासी ग्राम ढन्डेरी ख्वाजापुर कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार उम्र 60 वर्ष।
२- अतर सिंह पुत्र कान्हा निवासी उपरोक्त उम्र 70 वर्ष।
*धारा 147/332/ 323/ 34 आईपीसी**
*पुलिस टीम का नाम*
1. उप निरीक्षक अशोक सिरसवाल
2- हेड कांस्टेबल लखपत
3- हेड कांस्टेबल अशोक तिवारी